Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव से बीजेपी प्रत्याशी राजेश नागर जीते चुनाव, समर्थक ख़ुशी से झूम उठे, बधाई देने वालों का लगा तांता-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा चुनाव जीतने के बाद काउंटिंग कार्यालय से बाहर निकलते वक़्त उन के समर्थक ख़ुशी से झूम उठे,और और राजेश नागर को फूल की मालाओं को पहनाकर अपने ख़ुशी का इजहार किया। और देखते ही देखते ढोल की गूंज पूरे तिगांव क्षेत्र में फ़ैल गई , और उन्हें और उनके करीबी साथियों को बधाई देने वालों का एकदम से तांता लग गया। आप देखें इस खबर में प्रकाशित वीडियो में।
फरीदाबाद :तिगांव विधानसभा क्षेत्र से दोबारा जीते राजेश नागर ने जीत के बाद सबसे पहले तिलपत में बाबा सूरदास मंदिर पर ढोक लगाई। उन्होंने कहा कि बाबा सूरदास का आशीर्वाद मुझे हमेशा से शक्ति प्रदान करता है। नागर ने कहा कि मेरी जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत का श्रेय लेने का हकदार है। वहीं क्षेत्र के हर मतदाता एवं निवासी की सेवा करना मैं अपना फर्ज समझता हूं। चुनावी राजनीति अपनी जगह पर लेकिन आज के बाद तिगांव की समस्त जनता को मैं समान भाव से देखूंगा और उनकी सेवा करूंगा। राजेश नागर ने कहा कि मेरे घर के दरवाजे हमेशा की तरह हर व्यक्ति के लिए खुले रहेंगे।  राजेश नागर ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता पर विश्वास कर आपने मुझे अवसर दिया और क्षेत्र की जनता ने आपको एक कमल का फूल खिला कर दिया है। मैं समझता हूं यह एक विशेष संबंध है जो भाजपा को आम जनता से कनेक्ट करता है। राजेश नागर ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र के सेक्टर, कॉलोनीयों और गांव सभी जगह पर विकास करने का प्रयास किया है और आगे भी विकास की गाड़ी निरंतर चलती रहेगी।नागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को पता है कि केंद्र एवं राज्य में समान दल की सरकार होने पर विकास तेज होता है। इसीलिए तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार चुनी है और मुझे खुशी है कि मैं उसका हिस्सा हूं। राजेश नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नारायण सिंह सैनी में दोबारा विश्वास व्यक्त करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। 

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. करण सिंह ने मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी के एडवाइजरी बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 22 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए, हनीफ कुरैशी पंचकूला के पुलिस कमिश्नर बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस पर बड़ा सवाल :शराब माफिया और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप किए गए प्रताड़ित से निर्दोष ब्यापारी ने फांसी लटक कर दी अपनी जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x