Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गाली-गलौज करने पर 10 लोगों ने की दीपक की बेहरमी से पिटाई, और रस्सी से बांधकर गली डाल फेंका, दो पकड़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भाकरी में गत 20 -21 जुलाई की रात को गाली -गलौज करने पर दीपक की लगभग 10 लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी, और उसके हाथ-पैर रस्सियों से बांध कर गली में डाल दिया , जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना डबुआ, फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मुकदमे क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम महेंद्र व ईश्वर निवासी गांव भाकरी, फरीदाबाद है। अन्य आरोपितों की पुलिस सरगर्मियों से तलाश कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना डबुआ में मोहित निवासी भांकरी ने दी शिकायत में बताया कि 20/21 जुलाई की रात को उसके भाई दीपक के साथ गांव के ही महेंद्र उसके बेटे देवेन्द्र, राहुल व अन्य सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर, चमन ने मारपीट की जिससे उसकी भाई दीपक की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र व ईश्वर निवासी गांव भांकरी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि गत 20/21 जुलाई की रात को मृतक दीपक आरोपितों की गली में गाली गलौज कर रहा था, जब उसको मना किया तो वह वहां से भाग गया और फिर दोबारा से आकर गाली- गलौज करने लगा जिस पर आरोपी गणों ने उसकी पिटाई कर दी और रस्सी से पैर बांध कर गली में डाल दिया।आरोपितों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित पुणे से अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 ने मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 और लोगों की हत्या करना ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x