Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ऑटो यूनियन के प्रधान गोपाल को ऑटो चालक से प्रति दिन की अवैध वसूली करने व मारपीट के मामले में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ऑटो यूनियन के प्रधान गोपाल को बल्लभगढ़ बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने आज शुक्रवार को ऑटो चालक से जबरन 20 रुपए की वसूली करने व वसूली के 20 रुपय नहीं देने पर ऑटो चालक के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने आज आरोपित गोपाल को अदालत के सम्मुख पेश कर नीमका जेल भेज दिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में रामबक्श निवासी  जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ऑटो लेकर बल्लभगढ़ से गौच्छी जा रहा था जब वह सोहना टी- प्वाइंट, बल्लभगढ़ के पास पहुंचा तो ऑटो यूनियन का प्रधान गोपाल ऑटो के सामने आ गया और उसे रुकवा लिया फिर उससे एन्ट्री के नाम पर 20 रुपये मांगे। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रधान ने उसके साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सिटी बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

 उनका कहना है कि कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ की टीम ने मदन गोपाल शर्मा  (35) निवासी  नंगला एन्क्लेव पार्ट-1, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  गोपाल ऑटो यूनियन का प्रधान है और वह  हर ऑटो से प्रतिदिन के हिसाब से 20 रुपए  लेता है। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो उनकी कहा सुनी हो गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

हरियाणा की फेमस मॉडल शीतल की गला रेत कर सनसनीखेज हत्या, रात ढाई बजे सोनीपत पुलिस ने बहती हुई लाश को नहर से किया बरामद।

Ajit Sinha

पानी की बहाव की दिशा दूसरी तरफ नहीं करने से नाराज एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसी और उसकी गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: OLX और पेटीएम के माध्यम से महिला के साथ 17000 रुपए का साइबर फ्रॉड करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x