Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -21 सी के समीप सड़क पर कार ने मारी एक थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर, ऑटो चालक सहित सात महिलाएं हुई घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सेक्टर -21 सी के समीप आज प्रात : नौ बजे के आसपास  एक कार ने एक थ्री व्हीलर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे थ्री- व्हीलर में सवार सात लोग घायल हो गए जिसमें से तीन लोगों को जाएदा चोटें लगने की खबर हैं जिसका उपचार बादशाह खान अस्पताल में कराया गया हैं। पुलिस की मानें तो एक्सीडेंट तो हुआ हैं पर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर के पटेल चौक से आज प्रात नौ बजे एक थ्री व्हीलर में सात लोग सवार होकर सेक्टर -28 के समीप एक एक्सपोर्ट कंपनी में डियूटी देने हेतु चले थे जैसे ही उनकी  थ्री व्हीलर सेक्टर-21 सी वाली रोड पर पहुंची तो पीछे एक तेज रफ़्तार  कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका थ्री व्हीलर पलट गया। बताया गया हैं कि इस थ्री व्हीलर में कुल सात लोग सवार थे जिसमें तक़रीबन महिलाएं थी जोकि घायल गए।  इनमें से तीन लोगों को जाएदा चोटें लगी हैं जिसका इलाज बादशाह खान अस्पताल में कराया गया हैं। जिन लोगों को चोटें लगी हैं उनके नाम थ्री व्हीलर चालक हीरा लाल, अंजू व अंशुमून हैं। इस  मामले में जब स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उनका कहना हैं कि एक्सीडेंट तो हुआ हैं पर उनके  पास कोई शिकायते नहीं आई हैं।

Related posts

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने एंडोमेट्रियॉसिस के कारण पेट में गंभीर ब्लीडिंग से जूझ रही 32-वर्षीय गर्भवती की सफल सर्जरी की।

Ajit Sinha

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर रखे. एसडीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x