Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बलात्कार के आरोपी शख्स ने पुलिस से हाथ छुड़ा कर कोर्ट की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर, एक और केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : कोर्ट परिसर में आज उस समय सनसनी मच गई जब एक बलात्कार का आरोपी कोर्ट के तीसरी मंजिल से कूद  गया। गंभीर अवस्था में उसे सेक्टर -16 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार शख्स को पुलिस ने आज अदालत में पेश करने के लिए लाइ थी उस दौरान उसने पुलिस से हाथ छुड़ा कर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस की माने तो सेंट्रल थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ हाथ छुड़ा कर भागने और ख़ुदकुशी की कोशिश करने  का मुकदमा दर्ज किया हैं।

खबर के मुताबिक बल्लभगढ़ महिला थाने में एक पीड़िता की शिकायत पर बीते 16 मार्च 2019 को आरोपी शख्स संदीप निवासी आदर्श नगर ,बल्लभगढ़ पर मुकदमा नंबर -22 , भारतीय दंड सहिंता की धारा  376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज की गई थी का मतलब  (जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने ) पुलिस ने आरोपी शख्स संदीप को रविवार को गिरफ्तार किया था आज उसे पुलिस सेक्टर -12 स्थित कोर्ट के तीसरी मंजिल पर अदालत में पेश करने के लिए  लाइ थी वहां पर उसने से पुलिस से हाथ छुड़ा कर तीसरी मंजिल से कूद गया जिसके कारण आरोपी संदीप गंभीर से घायल हो गया।  जिसे ईलाज के लिए सेक्टर -16 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका ईलाज चल रहा हैं। डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह की माने तो सेंट्रल थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने और अन्य कई धाराओं  के  तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

 

Related posts

सीएम कार्यक्रम: सीआईडी प्रमुख अलोक मित्तल ने सीपी ओ पी सिंह के संग खेल परिसर में लियासुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त यशपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस के 1 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित तथा 12 अन्य को मिलेगा पुलिस पदक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x