Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्राणायाम सोसाइटी में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरदास और गतका आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्राणायाम सोसाइटी में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरदास एवं गतका का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर पहुंचे विधायक राजेश नागर का आयोजन मंडल ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें सरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नागर ने गतका के आयोजन को देखा और सिख बच्चों एवं युवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि गुरुजी नानक देव ने समस्त संसार को सेवा की राह दिखाई है। उनके चरित्र को पढ़ने पर पता चलता है कि उनके अंदर मानवता का सागर था।

जो वह व्यापार के बजाय धन को गरीब गुरबों में बांट दिया करते थे। उनके जीवन के ऐसे ऐसे प्रसंग आज हमें सुनने को मिलते हैं जो आगे आने वाली हजारों सालों तक हमारी संतानों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। नागर ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र भी सेवा ही है। हमारे संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को हमारी सरकारें मानती हैं। मोदी मनोहर की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन के लाभ को पहुंचा रही हैं जिससे उनके जीवन में संपन्नता और सरलता आ सके। नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने की योजना को पेश कर उन लोगों को जवाब दिया है जो केवल वोटों की राजनीति करते हैं। हमारी बेटियां पढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद में कानूनी साक्षरता व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लुभावना ऑफर देकर ₹ 72859/ का साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपित को थाना सेक्टर-31 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सभी डीसीपी,एसीपी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ने 5 किलोमीटर पैदल गश्त कर मनाया पुलिस फ्लैग दिवस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x