Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

प्रशिक्षण शिविर के आड़ में भाजपाई घोटालों की राशि की कर रहे है बंदरबांट, काला दिवस मनाया : नितिन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप राजहंस होटल में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के विरोध में फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) ने तीन दिन ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) के अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीलम-बाटा रोड स्थित ए.सी. नगर में काला दिवस मनाया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

इस मौके पर नितिन सिंगला ने कहा कि एक तरफ भाजपा के मंत्री व विधायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे है, जबकि दूसरी ओर नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला और हरियाणा फार्मेसी काउंसिल में करोड़ों के घोटाले मामले में सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि यह शिविर घोटालों की राशि की बंदरबांट के लिए आयोजित किए गए है ताकि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक से लेकर संगठन तक घोटाले की राशि का आदान-प्रदान हो सके।

सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार का आकंठ में डूबी हुई है, खासकर नगर निगम की बात करे तो यहां हर विभाग में इस कद्र भ्रष्टाचार पनपा हुआ है, जिसे रोकने में मनोहर सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह इन घोटालों में शामिल सभी सफेदपोश नेताओं के नाम भी उजागर करें और उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार ऐसा नहीं करती, युवा कांग्रेस भाजपा सरकार का विरोध करती रहेगी। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में यूआईसी ने ढेड़ लाख रुपए की लागत से बदलवाई वाटर पाइप लाइन, 200 घरों में पहुंचाई पानी, बड़ी राहत।

Ajit Sinha

कांग्रेस इंचार्च, उत्तरखंड देवेंद्र यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, नौकरियों घोटाले में हो सीबीआई जांच -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित “छठ पूजा” में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की शिरकत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x