Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज़ कार्यालय में कार्यरत एक सहायक को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज मंगलवार को फरीदाबाद में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज़ कार्यालय में कार्यरत एक सहायक को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि संबंधित सहायक ने उनसे 2.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह राशि राज्य रजिस्ट्रार के समक्ष लंबित एक अपील में शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय करवाने के लिए मांगी गई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो ने आरोपित  के खिलाफ तुरंत जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपित  को रिश्वत की पहली किस्त 50,000 रुपये लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद की गई और आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आरोपित शिकायतकर्ता के अपील प्रकरण के निर्णय को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था।सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023  के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है। आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।  

Related posts

बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी : लोकायुक्त

Ajit Sinha

मॉल के अंदर प्रवेश करने से मना किया तो कर्मचारी को गोली मार दी,हत्या की कोशिश का केस दर्ज -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फिरौती की घटनाओं में 40% कमी, 9 बड़ी साजिशें नाकाम:हरियाणा पुलिस ने संगठित अपराधियों के विदेशी नेटवर्क पर कसा शिकंजा-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x