Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यापारी बाप -बेटे को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित क्राइम ब्रांच-30 ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस टीम ने संजय कॉलोनी एरिया में हुई लूट के मामले में एक अन्य आरोपी को अरेस्ट  किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम गुरुग्राम के बिलास पुर निवासी विपुल हैं। ये आरोपित गत 29 सितंबर 2021 को आरोपित अपने अन्य साथी अंशु, सुमित, अभिषेक, इत्यादि के साथ मिलकर संजय कॉलोनी एरिया स्थित किराने की दुकान चलाने वाले शिकायतकर्ता और उसके पिता को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपितों के खिलाफ  भारतीय दंड सहिंता की कई धाराओं में मुकदमा थाना मुजेसर में दर्ज किया गया था।

प्रभारी क्राइम ब्रांच विमल रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड के दौरान आरोपित से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी और इस मुकदमा में आरोपित  से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले आरोपित  थाना मुरथल जिला सोनीपत के लूट के एक मुकदमे में जेल भी जा चुका है।

Related posts

पूर्व विधायक व शराब कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मुंबई एयरपोर्ट से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया, और ठगी के काम में लगा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x