Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कमाल हैं : सूरजकुंड में जो किंग होटल हैं ही नहीं, फिर उसमें ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला से बलात्कार कैसे हुआ, मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला के साथ किंग होटल में दोस्तों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का  सनसनी मामला सामने आया हैं, पर पीड़िता ने दर्ज किए गए मुकदमें में जिस होटल का जिक्र किया हैं वह सूरजकुंड इलाके में हैं नहीं। इस संबंध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376, 328 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

 एसएचओ पंकज कुमार का कहना हैं कि दिल्ली के सब्जी मंडी थाने से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद सूरजकुंड में यह केस आई थी जिस पर सूरजकुंड थाने  में भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 ,328, 34 के तहत दर्ज किया गया हैं। उनका कहना हैं कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा हैं कि वह दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती हैं और वह बीते 16  जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ किंग होटल, सूरजकुंड में गई हुई थी, जिसमें  एक महिला व एक आदमी थे। वहां पर दोनों दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पीला दिया जिससे वह होटल में बेहोश हो गई और उस शख्स ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि पीड़िता ने जिस किंग होटल का जिक्र किया हैं वह होटल तो सूरजकुंड इलाके में हैं ही नहीं। उनके जानकारी के मुताबिक यह किंग होटल ,सोनीपत  इलाके में हैं संभवता हैं गलती से उनके थाने में यह मुकदमा  आ गई हैं वावजूद इसके वह पूरे मामले की जांच अभी शुरू कर दी हैं।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट -सुरक्षित हरियाणा के नए आदेश जारी किए हैं-आदेश की कॉपी पढ़े।

Ajit Sinha

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया: नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x