Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सभी डीसीपी,एसीपी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ने 5 किलोमीटर पैदल गश्त कर मनाया पुलिस फ्लैग दिवस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस फ्लैग दिवस के चौथे दिन फरीदाबाद पुलिस के सभी अधिकारियों, थाने एसएचओ, पुलिस चौकी इंचार्ज और उनके अधीन तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने दिन व रात में  5 + 5 किलोमीटर पैदल गश्त  की। जैसा की विधित है फरीदाबाद पुलिस लगातार 10 दिन पुलिस फ्लैग दिवस का आयोजन कर रही है प्रत्येक दिन पुलिस विभाग अलग-अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इस प्रौग्राम के मद्देनजर पुलिस फ्लैग दिवस के चौथे दिन 5 किलोमीटर पैदल गस्त धार्मिक स्थल, बाजार एवं भीड़ भाड़ वाली जगह इत्यादि पर की गई। इस दौरान प्रत्येक महिला थाना ने भी अपने अपने एरिया में पैदल गश्त  की।

अपने अपने एरिया में पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने रास्ते में मिलने वाले लोगों से बातचीत कर साइबर क्राइम,चोरी- ठगी से बचने के बारे में जागरूक किया और उनका हाल-चाल भी जाना। इस तरह पैदल गश्त  से मार्केट में पुलिस की प्रेजेंस दिखाई देती है जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा होता है वही अपराधियों में भय का माहौल बनता है पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस फ्लैग दिवस के आने वाले दिनों में पुलिस अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे जैसे कि रन फॉर यूनिटी, ब्लड डोनेशन कैंप, वाद विवाद प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 42 डीएसपी (एचपीएस) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के अनंगपुर गांव के एक टेंट के गोगाम में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए के नुकशान की खबर हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मैनकाइंड कंपनी ने 3-3 लाख रुपए का चेक देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!