Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के जेई, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अकाउंटेंट रिश्वत लेते अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एक कनिष्ठ अभियंता और हरियाणा पुलिस आवास निगम के एक लेखाकार को क्रमशः 1500 रुपये और 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में जिला कैथल के पुंडरी में तैनात यूएचबीवीएन के कनिष्ठ अभियंता दिनेश को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिकायतकर्ता की कृषि भूमि पर ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में अवैध रूप से रिश्वत की मांग कर रहा था। एक अन्य मामले में हरियाणा पुलिस आवास निगम के लेखाकार कृष्ण कुमार को अंबाला शहर निवासी शिकायतकर्ता से 500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है।

आरोपी लेखाकार शिकायतकर्ता की फर्म के बिल पास करने की एवज में घूस की मांग कर रहा था।दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के अंबाला थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कुख्यात और खूंखार अपराधी नसीम @भुक्कड़ को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक खड़े कंटेनर में भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ आ रही दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

ऑलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये,एशियन खेलों के खिलाड़ी को 3 करोड़ मिलेंगें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x