Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में 25 वां रावण दहन समारोह नए अंदाज में मनाया जा रहा हैं,गैस वाले गुब्बारें से सजाया जाएगा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : फरीदाबाद दशहरा कमेटी, सेक्टर -30 के द्वारा शुक्रवार के दिन करीब सांय 6 बजे 25 वां रावण दहन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। यह दशहरा पर्व कमेटी संरक्षक स्वर्गीय डा. ओ पी. भल्ला, प्रधान फ़तेह सिंह जोधका व उप -प्रधान मनोहर लाल को समर्पित होगा। यह जानकारी फरीदाबाद दशहरा कमेटी के प्रधान डा. कौशल बाटला व महासचिव वी के. अग्रवाल ने दी।
डा. कौशल बाटला ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में पिछले 24 सालों से लगातार रावण दहन समारोह आयोजित करता आ हैं। शुक्रवार को होने वाला रावण दहन 25 वां रावण दहन समारोह होगा। इस दशहरा को रजत जयंती के रूप इस बार बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लाश के साथ मनाई जा रहीं हैं। उनका कहना हैं कि इस बार रावण की लंबाई 88 फुट का हैं,जबकि कुम्भकर्ण व मेधनाथ 80-80 फुट के हैं। इस बार का दशहरा पर्व और वर्षों के मुकाबले बिल्कुल अलग और शानदार होगा। उनका कहना हैं कि पुतलों व मंच के 60 -60 फुट की ऊंचाई पर गैस वाले गुब्बारें हजारों के संख्या में अलग -अलग रंगों के नजर आएगें। इस दौरान 2500 पेड़ भी वितरित किए जाएगें।

Related posts

वीडियो देखें, ग्रीन फील्ड वालो:दवाइयों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना है,एक बार तो “प्रणाम वैलनेस क्लिनिक” आना पड़ेगा -वीरेंद्र भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, सैकड़ों को मिली नौकरी

Ajit Sinha

डिप्टी लेबर कमीश्नर सुधा चैधरी ने विश्व बालश्रम दिवस की पूर्व संध्या पर किया पोस्टर का विमाचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x