Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अग्रवाल वैश्य समाज ने आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी में चयनित प्रत्याशियों को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरुण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल का सम्मान समारोह आज वाईएमसीए मेट्रो स्टेशन के समीप एक होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नरेन्द्र गुप्ता व पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अग्रवाल समाज के चारों बच्चों को स्मृति चिन्ह, बुके व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने किया।

उपस्थित अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने समाज के सर्व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निवर्हन करें। अग्रवाल समाज व्यापार में हमेशा सर्वोपरि रहा है, लेकिन इस बार यूपीएससी जैसी परीक्षा में भी फरीदाबाद जिले में समाज के चार बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके लिए पूरा समाज बधाई का पात्र है और अग्रवाल वैश्य समाज ने जो सम्मान समारोह किया है। इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि फरीदाबाद के चार बच्चों ने न सिर्फ अग्रवाल समाज बल्कि छत्तीस बिरादरी के मान-सम्मान को बढ़ाया है। अग्रवाल वैश्य समाज ने भी खुले मन से सभी बच्चों को सम्मानित करके उनका हौसला अफजाई किया है। आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारियों का कुछ इस तरह से निर्वहन करें कि पूरा राष्ट्र आप पर गर्व करें।

इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, पलवल जिलाध्यक्ष यशपाल गोयल, नरेन्द्र जैन, किबिशन शन चंद बंसल, कैलाश गर्ग, सुनील गोयल, रमेश कृष्ण जिन्दल, योगेश सिंगला, योगेश गुप्ता, सुनील मंगला, धीरज गोयल, कपिल सिंगला, राजेन्द्र अग्रवाल, सुनीता बंसल, अर्चना गोयल, रीना अग्रवाल, अनम, गुलशन बंसल, अतुल सिंगला, जे.पी. अग्रवाल, अमरचंद मंगला, प्रदीप गुप्ता, विनोद अग्रवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

धु धु कर जलती हुई तेलंगाना एक्सप्रेस के कई कोचों को आप स्वंय देखिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात राज नर्सिंग होम के डॉक्टरों की लापरवाही बरतने के कारण 57 वर्षीय एक ट्रांसपोर्टर की हुई मौत, डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जमीनी विवाद में मासूम बच्चे की मौत : गांव बड़खल क्षेत्र में 11 लोगों ने किया महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x