Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:डीसी आयुष सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक कराया बंद-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अटाली गांव में बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने पर एक क्लीनिक को सील किया गया है। सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि अटाली गांव में संजय नामक व्यक्ति स्वयं को डॉक्टर बताकर क्लीनिक चला रहा है और बिना किसी विधिक पात्रता के लोगों को उपचार प्रदान कर रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर जोखिम उत्पन्न हो रहा था।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने कौराली सीएचसी के एसएमओ डॉ. राजेश की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की। टीम ने सत्यापन हेतु एक स्वास्थ्यकर्मी को मरीज के रूप में क्लीनिक पर भेजा। तत्पश्चात विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर उससे चिकित्सकीय डिग्री एवं प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा, जो उपलब्ध नहीं थे।जांच के दौरान टीम को क्लीनिक से गंभीर बीमारियों में प्रयोग होने वाली विभिन्न दवाइयाँ भी बरामद हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएमओ डॉ. राजेश द्वारा थाना छांयसा पुलिस को लिखित शिकायत प्रेषित की गई। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की मिर्जापुर गांव में मामूली झगड़े में सरेआम गोली चलाने वाले 3 आरोपित अरेस्ट- देखें तस्बीर

Ajit Sinha

बड़खल फ्लाई ओवर पर टाटा इंडिगो कार में लगी भयंकर आग,वक़्त रहते कार सवार शख्स निकला बाहर। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पॉलिसी धारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एनसीआर से दो महिलाओं सहित तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x