Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के विज्ञान एवं जीव विज्ञान संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले नये छात्रों के लिए दस दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नए छात्रों को विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली, अवसरों एवं संसाधनों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आज इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव मुख्य अतिथि रहे। सत्र की अध्यक्षता जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने की।

इस अवसर पर डीन (इंस्टीट्यूशन) प्रो. संदीप ग्रोवर, साइंसेज एंड लाइफ साइंसेज की डीन प्रो. नीतू गुप्ता, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मुनीष वशिष्ठ, फिजिक्स विभाग की अध्यक्षा डॉ. अनुराधा गुप्ता, केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार और लाइफ साइंसेज विभाग की अध्यक्ष डॉ. काकोली दत्त उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर यादव और प्रोफेसर तोमर द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसके उपरांत प्रो. नीतू गुप्ता ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा का अवलोकन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने दाखिला लेने वाले नये छात्रों का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षण-अध्ययन और अनुसंधान सुविधाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कौशल, नवाचार और शोध-उन्मुख शिक्षण-अध्ययन प्रणाली विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए छात्र-केंद्रित शिक्षा और जरूरी कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहते हुए विश्वविद्यालय की सुविधाओं बेहतर उपयोग करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जे.पी. यादव ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और परिश्रम को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीन (संस्थान) प्रोफेसर संदीप ग्रोवर ने ज्ञानवर्धक प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत और शैक्षणिक मूल्यों से परिचित कराया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मुनीष वशिष्ठ ने छात्रों को विभिन्न क्लब गतिविधियों की जानकारी दी और उनसे समग्र व्यक्तिगत विकास के लिए क्लब गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
सत्र का समापन में प्रोफेसर अनुराधा शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत संबंधित विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में उपलब्ध विविध शैक्षणिक और अनुसंधान अवसरों से परिचित कराया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर की बैठक।

Ajit Sinha

तैनात सिपाही मनोज के बेटे सक्षम ने ओपन नेशनल तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम किया रोशन

Ajit Sinha

सीएम मनोहर जिला पलवल और फरीदाबाद के सरपंचों, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के साथ करेंगे मंत्रणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x