Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :शहीद-ए -आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,175 यूनिट एकत्रित हुए ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज शहीद-ए -आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट, रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन एवं दक्ष फाउंडेशन ने एस.एस.आर कॉर्पोरेट पार्क में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में के.सी लखानी,चेयरमैन लखानी अरमान ग्रुप और रतनलाल शर्मा, चेयरमैन एसएसआर ग्रुप ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। अंचल भूटानी,महेंद्र मेहतानी,दिनेश सरदाना, डॉ.आर एस वर्मा, अनिल बहल, पंकज जैन, दीपक प्रसाद, विनायक गुलाटी, वेद अदलखा, बी.बी. कथूरिया सचिव रेडक्रॉस, एम.पी सिंह, ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र, पारुल जैन,तरुण गुप्ता प्रेसिडेंट रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट,प्रवेश कंसल निदेशक दक्ष फाउंडेशन शिविर में उपस्थित थे। शिविर में 175 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में पति -पत्नी दीपक भूटानी-पायल भूटानी व पवन कोहली-कुणाल कोहली पिता-पुत्र ने एक साथ शहीदी दिवस पर रक्तदान किया। दक्ष फाउंडेशन,रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट एवं रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन सभी सदस्यों ने वार मेमोरियल पर मोमबत्ती जलाकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद की समस्याओं पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने भाजपा का दामन थामा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री ने आज मंत्री पद का घोंस दिखाकर, टोल बूथ के सभी लेनों को कराया टोल फ्री,खड़े होकर गाड़ियों को निकला, नुक्सान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x