Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा-राजेश भाटिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाशिवरात्रि पर्व पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा भगवान शिव की बारात ढोल-नगाड़ो एवं भूत-प्रेतों की टोली के साथ निकाली गयी| बारात का शुभारम्भ महारानी वैष्णो देवी मंदिर से ,बस अड्डा ,कल्याण सिंह चौक से होती हुई सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट न. 1, एन.आई.टी. फरीदाबाद पहुंची। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्यों ने पुष्प-वर्षा द्वारा बारात का स्वागत किया, जहाँ पर भगवान शिव और माता पार्वती की जय-माला की गई तत्पश्चात अन्य रीति-रिवाजो द्वारा विवाह संपन्न हुआ।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालूओ ने भगवान शिव व् माता पार्वती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया व् भांग-प्रसाद भी ग्रहण किया।मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक-धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर प्रधान राजेश भाटिया संग थिया भंडुला , सोमनाथ ग्रोवर, अमर बजाज, सुधीर भाटिया, राजेश भाटिया (कानपूर वाले), अनिल चावला, गगन अरोड़ा, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया,अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा, विकास भाटिया, भरत कपूर, रविंदर गुलाटी, सचिन भाटिया,आशीष अरोड़ा, हंसराज वोहरा, मनोज कुमार रतड़ा, राकेश खन्ना, वरुण ग्रोवर, राजेश भाटिया (3D), डाल चंद, व् ब्यापार मंडल से बंसी लाल कुकरेजा, हरीश चंद सेठी, हरीश भाटिया, वेद कुकरेजा, संजीव गुप्ता, नीरज भाटिया, नीरज मिगलानी, जितेंदर भरद्वाज, सुनील कुमार गोयल, सुनील तंवर, अश्वनी रस्तोगी, बिट्टू पंजाबी व् जजपा से कृष्ण जाखड़, अरविन्द भारद्वाज, तेजपाल डागर, अजय सिंह चौधरी, मदन लाल कासवान, आशुतोष गर्ग, परविन्दर सिंह भारी संख्या में शिव-भक्त मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: विमला हत्याकांड में फरार चल रहे 5000 रूपए के इनामी आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रामनवमी पर कन्यापूजन व भंडारा आयोजित किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दशहरा की अनुमति न मिलने पर बैठूंगा अनशन पर,धर्म पर राजनिति करने वाले जरा शर्म तो करो : महंत सरूप बिहारी शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x