Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :काम से लौट रही एक महिला को सरेआम दो लड़के उठा कर झाड़ियों में ले गए और कर दिया जबरन बलात्कार, केस दर्ज ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : काम से लौट रही एक महिला को सरेआम बीच रास्ते से दो लड़के उठा कर झाड़ियों में ले गए और उसके साथ जबरन बलात्कार किया जब उसने विरोध किया तो उन दोनों लड़कों ने उसके साथ जम कर पिटाई कर दी। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 व 323  के तहत मुकदमा दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी उम्र तक़रीबन 40 साल हैं और उसकी दो बेटियां हैं और उसका पति चपरासी का काम करता हैं और स्वंय आस -पास घरों में जाकर सफाई का काम करती हैं। उसका कहना हैं कि बीते 20 सितंबर की सांय तक़रीबन सात बजे अशोका इन्क्लेव से कार्य करके लौट रहीं थी, तो पल्ला बिजली कार्यालय के पीछे दो लड़के जिसकी  उम्र तक़रीबन 19 -20 साल हैं ने उसे उठा कर वहीँ के झाड़ियों में ले गया और उसे दोनों लड़कों ने निर्वस्त्र कर,  उसके साथ जबरन बलात्कार किया।
         उसका कहना हैं कि जब उसने दोनों लड़कों का विरोध किया तो दोनों लड़कों ने उसकी जमकर पिटाई  कर दी। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़के उसे नग्न अवस्था में छोड़ कर वहां से भाग गए और नग्न अवस्था में वहां से वह भी भागी और थोड़ा दूर जाने के बाद पल्ला बिजली कैंपस के पास एक महिला उसे मिली जिसने अपने कपडे से उसके तन को ढक दिया जिसे वह बिल्कुल नहीं जानती हैं। उसका कहना हैं कि वह दोनों लड़कों को नहीं पहचानती हैं। इस मामले में महिला थाना के एसएचओ सुशीला का कहना हैं कि आरोपी लड़कों की पहचान नहीं हो पाई हैं  जिसके लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रहीं हैं।

Related posts

सीपी ओ.पी सिंह की दावे की खुली पोल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर के करीबी आकाश गुप्ता की फ़ॉर्चूनर गाडी हुई चोरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार के दो गांवों में10 एकड़ जमीनों पर 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे,निर्माणों को तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x