Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नीमका जेल में बंद अपने देवर से मिलने गईं एक महिला से जेल कर्मचारी द्वारा जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नीमका जेल के एक कर्मचारी द्वारा जेल में महिला के साथ जबरन बलात्कार किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस की मानें तो इस मामले की गहनता से जांच की जा रहीं हैं के बाद ही आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 बी, 377 व 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

बतातें हैं कि पीड़िता अपने परिजन संग जेल में बंद अपने देवर से मिलने हेतु आई थी तो वहां पर एक  कर्मचारी ने उससे कहा कि जब भी अपने देवर मिलना चाहे उसे फोन करके जेल में आ जाना। वह करीब सांय चार बजे अपने देवर से मिलने हेतु गई थी, वहां से उसे वह कर्मचारी अपने साथ ले गया और उसके साथ उसने जबरन बलात्कार किया। जब इस घटना की सूचना उसके परिजनों को मिली तो वह लोग जेल के बहार हंगामा कर दिया।
हंगामें की सूचना मिलते ही जेल के बहार भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई और मामले को समझने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत किया और उनसे शिकायत लेकर आरोपी वार्डन के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता  की धारा 376 बी, 377 व 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसीपी बलबीर सिंह का कहना हैं कि अभी इस प्रकरण में गहनता से जांच की जा रहीं हैं। इस केस में जो लोग दोषी हैं उसको अवश्य  गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के ए ब्लॉक में स्मार्ट चोरों ने सुरक्षा गार्ड को वेवकूफ बना कर वार्ना कार चोरी करके चलते बने, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एस्सार पेट्रोल पम्प पर अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में महिला ग्राहकों को पेट्रोल पर एक रुपए प्रति लीटर की छूट।

Ajit Sinha

1-1 लाख दो ईनामी कुख्यात सहित 3 बदमाशों को किया अरेस्ट,ये तीनों बदमाश 7 लोगों की हत्या करने वाले थे, इनमें 1 फरीदाबाद का हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x