Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव वसेलवा में अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनियों में की तोड़फोड़।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव वसेलवा कालोनी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे दो कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंजाम दिया गया हैं। अधिकारी की माने तो अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ में आमजनों से ये भी अपील की हैं कि किसी भी प्रॉपर्टी डीलरों और कलोनिनाइजरों के झांसे में अकार अवैध कालोनियों में एक भी प्लाट व अवैध निर्माणों को किसी भी कीमत पर ना ख़रीदे, ये आपकी मेहनत की कमाई को धोखे से लूट लेंगें.
डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लम्बें वक़्त से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि गांव वसेलवा में अवैध रूप से लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कलोनिनाइजरों द्वारा दो अलग-अलग कालोनियों को बसाई जा रहीं हैं जिसमें काफी निर्माण बने हुए हैं जोकि निर्माणधीन हैं। उनका कहना हैं कि इन शिकायतों को अपने सहयोगियों से जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई हैं। इसके बाद उन्होनें तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज का दिन तय किया हुआ था। आज उनकी टीम ने उनकी मौजूदगी में एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से अवैध रूप से बनाए गए सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

आज दो कमर्शियल निर्माण, बाउंड्रीवाल, 5 डीपीसी आदि निर्माण तोड़े गए हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे, जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता अज़रुद्दीन व ॐ प्रकाश कर रहे थे। पुलिस बल का नेतृत्व खेड़ीपुल थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह कर रहे थे।    

Related posts

फरीदाबाद: अकादमिक उत्कृष्टता के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 17 वर्षीय लड़की की हत्या उसकी मां, भाई , मामा, मौसा व मौसी ने गला घोंटकर की थी, और घर में दफना दी-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छात्र हित हेतु आंदोलन चला रही युवा आगाज ने नेहरू कॉलेज में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!