Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद हरियाणा

सेनेटरी व टाइल व्यापारी से गोली चलाते हुए 50 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज रेवाड़ी जिला के औद्योगिक कस्बा बावल में एक सेनेटरी व टाइल व्यापारी से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व गोली चलाते हुए जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का वारदात के कुछ घंटो बाद पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को अरेस्ट किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम गांव खेड़ा मुरार निवासी अनिल उर्फ मुलिया, संदीप, सोनू, गांव गुर्जर माजरी निवासी सुमित और गांव बनीपुर निवासी रविन्द्र उर्फ गोलू है। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

रेवाड़ी की शांति लोक सोसाइटी सेक्टर-3 निवासी राहुल बत्रा ने सर छोटू राम चौक के निकट रेवाड़ी रोड पर सेनेटरी व टाइल्स की दुकान है। गत 24 मई की दोपहर बाद मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक दुकान में पहुंचे थे। युवकों ने राहुल बत्रा को 50 करोड़ देने की धमकी दी व विरोध करने पर बदमाशों ने राहुल बत्रा पर गोली चला दी। गोली से वह बाल-बाल बच गए थे और दुकान में लगा शीशा टूट गया था।

पुलिस ने राहुल बत्रा की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ ही घंटों में वारदात के पांचों आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।वारदात करने वाले गिरोह का सरगना अनिल कुमार आदतन अपराधी है । वह पहले भी रंगदारी के लिए एक व्यापारी को धमकी दे चुका था। अनिल के इशारे पर ही 24 मई को व्यापारी राहुल बत्रा को रंगदारी की धमकी दी गई थी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान में गोली चलाई थी।पकड़े गए पांचों आरोपितों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं।

Related posts

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपित संजय बिरधाना के करीबी सहयोगी एवं राइट हैंड इंद्रपाल मारा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में ‘जिम्मेदार‘ नागरिकों का किया सम्मान, कहा ‘थैंक्यू टीचर‘

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक को 21000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x