Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक छठी क्लास की छात्रा ने अपने कलयुगी पिता पर छेडछाड करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया, आरोपी पिता गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :एक 12 वर्षीय लड़की ने अपने कलयुगी पिता पर छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनी खेज मामला महिला थाने में दर्ज करवाया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया हैं कि उसकी उम्र तक़रीबन 12 साल हैं, वह  एक निजी स्कूल के छठी क्लास में पढ़ती हैं, वह दो भाई -बहन हैं उसका भाई उससे छोटा हैं,उसका कहना हैं कि बीते आठ नवंबर की रात करीब बारह बजे उसकी मम्मी व उसका छोटा भाई एक साथ जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहीं थी और उसके पिता बैड पर सो रहे थे व वह भी उन्हीं पर अलग साइड में सो रहीं थी। उसका कहना हैं कि उस दौरान उसके पिता ने उसके शरीर से कपडे हटा कर छेड़खानी कर रहे थे कि उसकी आंखें खुल गई के बाद उसने अपनी मम्मी को उठाई और आपबीती सारी बातें अपनी मम्मी को बताई। उसका कहना हैं कि इसके बाद आरोपी पिता वहां से कहीं और भाग गया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 506 व 10 पोस्को एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर,आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

बड़खल फ्लाई ओवर पर टाटा इंडिगो कार में लगी भयंकर आग,वक़्त रहते कार सवार शख्स निकला बाहर। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ.ओ.पी भल्ला फाउंडेशन की पहल. अजरौंदा स्थित स्वर्ग आश्रम में स्थापित किया गया पीएनजी शवदाह गृह,LIVE भी देख सकेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ऐतिहासिक शहीद स्वाभिमान यात्रा का तिगांव क्षेेत्र के सबसे बड़े गांव जिदगढ़ में पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश नागर ने किया स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x