Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक शख्स द्वारा आज तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बड़ौली गांव के पास तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 342 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया हैं।

एक महिला ने पुलिस को दर्ज मुकदमे में कहा कि उसकी तीन वर्षीय लड़की अपने घर के बहार खेल रही थी उस दौरान अचानक वह बच्ची गायब हो गई। इसके बाद उसने  उसकी तलाश शुरू की तो वहां खेल रहे बच्चों ने उन्हें बताया कि अनिल उनकी बच्ची को उठा कर अपने घर के अंदर ले गया। जब वह उसके घर के अंदर में जाकर देखी तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली व  उसे देख कर वहां  से अनिल फरार हो गया। उनका कहना हैं कि इस घटना की शिकायत बच्ची की मां ने महिला थाने में की। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी सविता रानी ने आरोपी शख्स अनिल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 342 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी शख्स अनिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स एक वाटर सप्लाई कंपनी के पास नौकरी करता था और वह उसी के आसपास में रहता था और आरोपी शख्स अनिल  पीछे से गांव परेखा थाना बहरोल जिला सागर ,मध्यप्रदेश का रहने वाला हैं व उसकी उम्र तक़रीबन 25 साल हैं।

Related posts

हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित।

Ajit Sinha

भाजपा के कुशासन से तंग व परेशान है फरीदाबाद की जनता : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

बहन की शादी आगामी18 जुलाई को होनी थी, पैसे की जरुरत थी, मालिक का पैसा मेरे करीब पड़ा था और वह लेकर फरार हो गया-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x