Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:68 वर्षीय एक स्क्रैप व्यापारी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद के बाटा स्थित रामनगर इलाके में एक 68 वर्षीय स्क्रैप व्यापारी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। फिल हाल मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फ़रीदाबाद के जिले के नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

तस्वीरें फ़रीदाबाद के बाटा स्थित रामनगर की हैं जहाँ सुबह होते ही एक स्क्रैप व्यपारी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की जानकारी मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी पुलिस के मुताबिक 68 वर्षिय मृतक रंजीत के भतीजे सतीश ने देर रात को रंजीत के साथ शराब पी है और रात को गेट का ताला लगाया और सुबह साढ़े 10 बजे उसी ने गेट खोला और सतीश ने ही हत्या की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल मौके से शराब और बियर की बोतल के साथ एक हथौड़ा मिला है जिससे मारकर रंजीत की हत्या की गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, मृतक के भतीजे सहित आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, मृतक के भांजे इंद्रदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हत्या की जानकारी उनके रिश्तेदारों द्वारा मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं उनके मामा मृतक रंजीत पिछले लगभग 40 वर्षो से यहाँ पर काम करते थे नेकदिल इंसान थे वह हर साल भंडारा भी किया करते थे, उनकी किसी ने हत्या की है उन्हें न्याय चाहिए।

Related posts

एसिड हमले के लिए दस साल की सजा, 10 हजार रूपए जुर्माना, ना देने पर 3 महीने का कैद बढ़ा दी, प्रोफेशनल इंवेस्टमेंट लीड टू कन्वेन्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद की जेसीबी कंपनी ने 1000 स्टाफों को दिखाया बाहार का रास्ता: देखें वायरल वीडियो 

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x