Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा में ‘‘टेस्ट-ट्रेक-ट्रिट’’ की नीति अपनाई गई- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि राज्य में ‘‘टेस्ट-ट्रेक-ट्रिट’’ की नीति अपनाई गई है जिसके तहत कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में हम काफी हद तक सफल हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा और इसके लिए राज्य के हर गांव व वार्ड में वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।        

उन्होंने कहा कि गांव व शहर के हर वार्ड में वैक्सीनेशन कैम्प लगवा कर 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को वैक्सीन का कवच प्रदान किया जाएगा।विज ने बताया कि पूरे प्रदेश में टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इस टीकाकरण के कार्य के अंतर्गत हाल ही हुए एक सर्वें के अनुसार गुरूग्राम में सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 जून को अम्बाला नगर परिषद् क्षेत्र के तहत आने वाले समूचे वार्डो में वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने ऐसे कार्य किए है जो दूसरों के लिए प्रेरणा देने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बैड से युक्त कोविड केयर सैन्टरों की स्थापना, कोविड संजीवनी अस्पतालों का संचालन, निःशुल्क कोविड टीकाकरण, होम आईसोलेटिड मरीजों हेतू घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं, कोविड प्रभावित मरीजों हेतू स्वास्थ्य एंव आर्थिक पैकेज को भी लागू करने का काम किया गया हैं।

Related posts

वीडियो सुने: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए’-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस हुई और भी हाईटेक: अब मोबाइल पर, उंगलियों के इशारे पर होगा तफ्तीश का काम; 300 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x