Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

प्रदेश में चार लाख पन्ना प्रमुखों का टारगेट पूरा करने के नजदीक भाजपा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री औम प्रकाश धनखड़ आज कल पार्टी को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष ने 4 लाख पन्ना प्रमुखों को जोड़ने का टारगेट पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है, ताकि 31 जनवरी तक सभी को दायित्व दिया जा सके। जिस तरह पार्टी की एक के बाद एक गतिविधियां चल रही हैं उससे भाजपा प्रदेश में अपने चार लाख पन्ना प्रमुख बनाने के टारगेट के नजदीक दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस यानि 6 अप्रैल तक इन सभी पन्ना प्रमुखों की कार्यशाला का आयोजन करने का लक्ष्य भी अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को दिया है। हाल ही में इस विषय को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जल्दी से जल्दी इस टारगेट को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि मिशन 2024 के लिए बनाए गए रोडमैप के अनुसार आगे बढ़ा जा सके।

संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब पार्टी अध्यक्ष संगठन की बैठकें ना करते हों या फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद नहीं होता हो। वे चाहे कहीं भी हों पार्टी के मजबूती के लिए योजना बनाने और उसको जल्दी से जल्दी फलीभूत करने के लिए प्रयास में ही रहते हैं। आजकल औम प्रकाश धनखड़ पार्टी की सबसे नीचे यानी धरातल स्तर की इकाई पन्ना कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रहे हैं ताकि पार्टी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सके। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज निर्माण के साथ-साथ केंद्र व राज्य की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पिछले दो साल से अधिक के कार्यकाल में उन्होंनें लगभग हर दिन कोई न कोई बैठक प्रदेश भर में जरूर की, जिससे धनखड़ की छवि एक क्रियाशील और पार्टी कार्यकर्ताओं की संभाल करने वाले अध्यक्ष के रूप में बनी हैं।

धनखड़ भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को और उनके काम करने के जज्बे को बार-बार मंचों से सराहते रहे हैं। यही कारण है कि औम प्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को जो संगठन मजबूती के लिए जो टारगेट देते हैं, कार्यकर्ता भी पूरा करने के लिए लग जाते हैं। कार्यकर्ताओं के इसी मनोबल और अपने नेतृत्व क्षमता के दम पर धनखड़ पन्ना प्रमुखों के इतने बड़े टारगेट को प्राप्त करने के नजदीक पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि 31 जनवरी तक अधिकांश पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर ली जाएगी। औम प्रकाश धनखड़ की कर्मठता की तारीफ केंद्र से प्रदेश में आने वाले लगभग हर नेता ने की। हाल ही में गुरुग्राम में हुई बैठक में खुद राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने प्रदेश अध्यक्ष के काम करने के सलीके की प्रशंसा की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने पन्ना प्रमुख का मतलब बताते हुए कहा कि कॉपी के एक पेज पर जितने लोगों के नाम आ जाए, उतने लोगों को संबंधित क्षेत्र में जोड़ना है। सैनी के मुताबिक धनखड़ का फोकस पन्ना प्रमुख के बाद पन्ना समिति गठित करने पर भी है। लेकिन अभी फिलहाल पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनके सम्मेलन प्राथमिकता में है। फिलहाल पार्टी का फोकस 4 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का है ताकि 31 जनवरी तक उनको दायित्व देकर बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया जा सके।अरविंद सैनी ने बताया पन्ना प्रमुख की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। सबसे छोटी इकाई माने जाने वाले पन्ना प्रमुख पार्टी की जीत के लिए सबसे बड़ी भूमिका चुनाव में निभाते हैं। सैनी ने बताया कि फरवरी में संभावित नगर निगम चुनावों में पार्टी का कार्यकर्ता ही नेतृत्व करे, प्रदेश अध्यक्ष की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पन्ना प्रमुख बनाने के टारगेट को पूरा करने में सभी पार्टी के सभी कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारी जुट गए हैं।

Related posts

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार: नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा में मतदाताओं को घर बैठे तमाम जानकारियां देने के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा 7 एप तैयार किए

Ajit Sinha

नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च सीमा 15 लाख और नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए 10  लाख रुपये निर्धारित की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x