Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात 4 करोड़ 25 लाख के लेनदेन के विवाद में गांव किडावली में एक शख्स की गोली मार हत्या-केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात थाना भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत गांव किडावली में 60 वर्षीय एक शख्स की गोली मार हत्या कर दी। मरने वाले शख्स का नाम जोगिंदर , उम्र 60 साल, निवासी जैतपुर ,दिल्ली हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जोगिंदर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं जहां पर इस वक़्त पोस्टमार्टम किए जाने की कार्रवाई की जा रही हैं। इस प्रकरण में भूपानी थाना में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं, जिनमें से एक आरोपित का नाम अख्तर हैं और दूसरे आरोपित का नाम कालू हैं।
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पुलिस की माने तो मृतक जोगिंदर का गांव किडावली में खेत हैं, और खेत में एक मकान हैं वहां पर वह अपनी धर्मपत्नी के साथ रहता था, इनका जैतपुर , दिल्ली निवासी अख्तर और कालू के साथ जमीन खरीद फरोख्त को लेकर विवाद था, जिसमें 4 करोड़ 25 लाख रूपए की लेन देन का मामला अभी सामने आया हैं , जिसमें 3500000 पहले दे दिए थे , बाकि देने थे 3 करोड़ 90 लाख रूपए। पुलिस की माने तो अभी मामले की गभीरता से जांच चल रही हैं। जांच में दोषी पाया जाएगा तो उसे अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी में इंतजाम देख अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Ajit Sinha

केएलजे प्लेटिनम फ्लोर प्रथम तल पर गैस सिलेंडर फट गया और सिलेंडर फटने से आग लग गई महिला की हाथ झुलसी

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने स्प्रिंग फील्ड कालोनी के एक बिल्डिंग के पांच फ्लैटों में अवैध रूप से बने कमरे व बाथरूम की सीलिंग की 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x