Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने एक शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेकर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कैथल  में कार्यरत  पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो को कैथल जिले के सिसला गांव के अमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त पटवारी उससे उसकी 7 कनाल 11.64 मरले कृषि जमीन की रजिस्ट्री का इंतकाल दर्ज करने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। 

सूचना मिलते ही राज्य चौकसी ब्यूरो अम्बाला ने अभियुक्त के खिलाफ  भ्रष्टïचार  उन्नमूलन की धारा 7 तहत के मामला दर्ज करके निरीक्षक  बलवंत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसने कैथल के सिटी मैजिस्टे्रट की उपस्थिति में छापा मारकर अमित कुमार पटवारी को गिरफ्तार किया । मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी- चेयरमैन हिम्मत सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकाया एक करोड़ रूपए नहीं देने पर हवा फायरिंग करने हुए अपने ही पार्टनर का अपहरण कर लिया-केस दर्ज।

Ajit Sinha

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x