Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दहेज के दानवों द्वारा एक और विवाहिता को तेजाब पीला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :फरीदाबाद में दहेज के दानवों द्वारा एक और विवाहिता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना फरीदाबाद के पल्ला इलाके की है। जहां पति ,सास ,ससुर और परिवार के कई अन्य सदस्यों पर विवाहिता को तेज़ाब पिला कर हत्या करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ 304 बी,34 आईपीसी  के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।कैमरे पर अपनी आप बीती बयां करते दिखाई दे रहे यह बिहार के जिले समस्तीपुर के रहने वाले सज्जन झा है जो अपनी बेटी हमेशा के लिए खो चुके है।
इनका आरोप है की उनकी बेटी को दहेज़ के दानवों ने केवल दहेज़ के लिए मौत के घाट उतार दिया। सज्जन झा की माने तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2012 में की थी उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से 10 रूपी खर्च किये थे। लेकिन बावजूद इसके तभी से उनकी बेटी को दहेज़ के लिए बार -बार प्रताड़ित किया जाता था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें कई बार बताया। बेटी के बार-बार कहने पर वह उसके पति और सास -ससुर से बात करने के लिए आए  लेकिन उनकी बेटी के ससुराल वाले उन्हें मारने -पीटने पर उतारू हो गए ,बाद में सामाजिक समझौता हुआ और वह अपनी बेटी का घर बिगड़ने के डर से बेटी को उसके हाल पर छोड़ कर चले गए।
अब उन्हें पता चला की उनकी बेटी को तेज़ाब पिला कर हत्या हत्या कर दी गई है। अब बेटी को सदा के लिए खो चुका पिता न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है.उसका कहना है की उसके नाती को भी उसके हवाले कर दिया जाए नहीं तो वह उसकी भी हत्या कर देंगे। वहीँ इस मामले में पुलिस का कहना है की उन्हें मेट्रो अस्पताल से सुचना मिली थी जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी ,जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई ,फिलहाल मृतिका के परिवार के बयान पर 5 /6 लोगो के खिलाफ 304 बी,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Related posts

शादी का झांसा देकर ओयो होटल के एक कमरे में रेप करने वाले एक आरोपित को महिला थाना, बल्लभगढ़ की पुलिस के किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया गया, मेला देखने का मौका न छोड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी व एक घर में बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकडे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x