Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैली गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार भाई -बहन की दर्दनाक मौत, मासूम बच्चा गंभीर चोट लगने से हुआ घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शुक्रवार को कैली गांव, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई – बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -58 के अंतर्गत पुलिस चौकी, सिकरी,फरीदाबाद की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आज शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों, भाई-बहन के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना सेक्टर -58 फरीदाबाद में डंपर चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर के अनुसार एक बाइक पर नवीन अपनी बहन नेहा और उसके मासूम बच्चे को लेकर गांव कालिया, पलवल से अपने गांव चंदावली,बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद की तरफ आ रहा था, जैसे ही वह लोग गांव कैली, बल्लभगढ़ के पास पहुंचे, कि उसकी बाइक में एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसे वह दिनों भाई- बहन नीचे सड़क पर गिर गए, और टकरा कर दोनों, भाई बहन नवीन और बहन नेहा की दर्दनाक मौत हो गई, और मासूम बच्चा गंभीर रूप घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिकरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, और दोनों, भाई नवीन और बहन नेहा के शवों को जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया , आज पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस की मानें तो इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

Related posts

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम को आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे- यश गर्ग

Ajit Sinha

चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं- स्वास्थ्य मंत्री अनिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x