Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सिद्धपीठ हनुमान मंदिर का 60 वां वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया, इस अवसर केक काटी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एक नंबर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महावीर दल का 60 वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में चौकी का आयोजन किया गया। जिसमे अतिथि के रूप में उपस्थित राजमंदिर के एम डी गुलशन भाटिया, होटल डिलाइट के सीएमडी राम शरण भाटिया, मानक चंद भाटिया,प्रेम मदान,राजन मुथरेजा ,वी के मलिक,हरीश कपूर ,पूर्व पार्षद राजेश भाटिया,मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया द्वारा सयुक्त रूप से ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
हनुमान मंदिर के प्रांगण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सन्नी भोला,रवि भाई,रोहित कपूर ने हनुमान जी व बाला जी महाराज का गुणगान करके भक्तो का मोह लिया। भजन गायको के भजनों पर भक्त झूमने पर मज़बूर हो गये कार्यक्रम में वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया,वशिष्ठ कोंग्रेसी नेता गुलशन बग्गा, अमर बजाज, अजय नौनिहाल, गिर्राज दत्त गौड़ द्वारा मंदिर का 60 वां वार्षिक उत्सव केक काट कर मनाया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, चेयरमैन संजय शर्मा, उपप्रधान सुन्दर बजाज, विजय अरोड़ा व विकास भाटिया , महासचिव मनोज रतड़ा ,सचिव राकेश खन्ना ,सह -सचिव वरुण ग्रोवर व सचिन भाटिया ,संयुक्त सचिव तिलक भाटिया, भरत कपूर व गगन अरोड़ा ,दलपति अनिल अरोडा व अजय शर्मा ,कोषाध्यक्ष संजीव रतड़ा(संजय खत्री ) ,रिंकल भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों व भक्तजनों का स्वागत किया। अंत में कार्यक्रम का समापन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और सभी भक्तजनो को प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts

फरीदाबाद की कमिश्नर जी. अनुपमा, डीसी अतुल व नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल सहित 56 IAS के तबादले किए हैं।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने आज पहली ट्रेन से लगभग 1500 लोगों को कटिहार के लिए रवाना किया।

Ajit Sinha

शानदार होगा रैली: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रैली स्थल का तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x