Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज शहीदों के सम्मान में भाजपा के तिगाव से विधायक राजेश नागर ने निकाली तिरंगा यात्रा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहीदों के सम्मान में भाजपा के तिगाव क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अपने सैकड़ों कार्य कर्ताओं के साथ गांव 84 पाल के ऐतिहासिक गांव तिगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।विधायक राजेश नागर ने सबसे पहले गांव में स्थित “जीतगढ़ शहीद स्मारक” पर माल्यार्पण की इसके बाद राजेश नागर ने हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर पूरे गांव में लगभग 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा देश के ऊपर अपनी जान न्योछावर करने  वाले वीर जवानों की याद में और उनके सम्मान के लिए निकाली गई है। इस यात्रा में गांव के  36 बिरादरी लोगों  ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। विधायक ने बताया कि तिगांव विधानसभा मैं “जीतगढ़ शहीद स्मारक” एक ऐतिहासिक स्मारक है यहां पर शहीदों की याद में स्मारक बनाया गए हैं।

इसलिए आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत जीतगढ़ शहीद स्मारक से शहीदों के सम्मान में तिरंगा हाथ में लेकर पैदल यात्रा निकाली है। विधायक ने बताया कि जिन शहीदों की कुर्बानी से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

Related posts

फरीदाबाद:पदमजीत सहरावत की आवाज पर झूमा मानव रचना,आईएएस विजय वर्धन की कविताओं ने किया भावुक

Ajit Sinha

’ऑपरेशन आक्रमण-4‘ हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन,7100 जवानों ने की रेड

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूध बिखरने पर दो बच्चों को पीटने, फिर कपडे उतार कर घर से बाहर करने,वीडियो बनाकर वायरल करने वाली मां अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x