Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: 20 किलोवाट के सोलर पैनल का उद्घाटन आज सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता ने किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां में आज 20 किलोवाट के सोलर पैनल का उद्घाटन सिविल सर्जन फरीदाबाद डॉक्टर विनय गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया। 20 किलोवाट का सोलर पैनल मैसेज वोल्वो कार इंडिया द्वारा लगाया गया। इस उद्घाटन के मौके पर वोल्वो कंपनी की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा, हेड मार्केटिंग  अमित जैन, एडीशनल डायरेक्टर  संदीप जैन और रंजीत सिंह सी.एच.सी. खेड़ी कलां के एस.एम.ओ. डॉक्टर हरजिंदर सिंह, डॉ. अनूप, डॉ. वंदना दहिया, डॉ. सनी डहनवाल, डॉ गजेंद्र आधाना, डॉक्टर नीरज शर्मा डॉ. ज्योति शर्मा तथा पूरा स्टाफ एवं गांव खेड़ी कलां से किसान संघर्ष समिति के महासचिव सत्यपाल नर्वत, समाज सेवी कमल सिंह, रणवीर सिंह, रामवीर सिंह व जितेंद्र नरवत उपस्थित थे।

सोलर पैनल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल  के कर कमलों द्वारा किया जाना था। लेकिन उनको किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ गया। वोल्वो कंपनी से आए प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता व डॉक्टर हरजिंदर को पौधे देकर सम्मानित किया गया तथा हॉस्पिटल की तरफ से वोल्वो के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वोल्वो कंपनी से आए हुए गणमान्य द्वारा व सिविल सर्जन फरीदाबाद द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने अपने संबोधन में बताया कि हमारी कंपनी की वोल्वो बसें तकरीबन सभी जानते हैं अब कंपनी लग्जरी गाड़ियां (कार) भी बनाती है।

इसके साथ साथ कंपनी जन सेवा के कार्य भी करती है जिसके तहत गांव खेड़ी कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया। अब हॉस्पिटल में निर्बाध बिजली मिलने लगेगी। गांव खेड़ी कलां से समाजसेवी सत्यपाल नरवत ने बताया कि डॉक्टर हरजिंदर व डॉक्टर सनी के प्रयासों से काफी कार्य जैसे ऑक्सीजन प्लांट, बाई पाइप मशीन, 2 वेंटिलेटर, अल्ट्रासाउंड मशीन, क्यूलेस सॉफ्टवेयर सिस्टम, अतिरिक्त बेड, एक्स रे मशीन, फिजियोथैरेपी, 7.5 टन के 3 AC, हॉस्पिटल की मरम्मत व कूलर आदि एस्कॉर्ट कंपनी स्टर्लिंग टूल्स,

लिंगियाज इंस्टिट्यूट, भगवान दास चैरिटेबल ट्रस्ट, बी.पी.टी.पी. कंपनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल के सहयोग से कराए और नरवत ने सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता  से मांग की कि अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी मशीन तथा वेंटिलेटर आदि को ऑपरेट करने के लिए स्टाफ की व्यवस्था कराई जाए कार्यक्रम के अंत में एस.एम.ओ. खेड़ी कला डॉक्टर हरविंदर ने वोल्वो कंपनी का तहे दिल से आभार जताया और सभी का धन्यवाद किया गांव के लोगों का व सभी स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Related posts

एडवांस सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करेंगे जीयू के छात्र, पार्क हॉस्पिटल के साथ साइन एमओयू

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑटो यूनियन के प्रधान गोपाल को ऑटो चालक से प्रति दिन की अवैध वसूली करने व मारपीट के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

इन्द्रखेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की कुशल टीम द्वारा 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x