Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विभिन्न प्रकार की फसले कुल लगभग 30 हजार हैक्टेयर भूमि में बोई जा चुकी है, डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  जिले में चालू खरीफ सत्र के दौरान अब तक विभिन्न प्रकार की फसले कुल लगभग 30 हजार हैक्टेयर भूमि में बोई जा चुकी है। उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि इस उपलब्धि के फलस्वरूप ज्वार 16 हजार 200 हैक्टेयर में, धान 8600 हैक्टेयर में, बाजरा 3900 हैक्टेयर में, समर मूंग 525 हैक्टेयर में, गन्ना 420 हैक्टेयर में, कपास 240 हैक्टेयर में तथा मक्की 197 हैक्टेयर में बोई गई है।
उन्होंने बताया कि इस बार कृषि विभाग द्वारा जिले में लगभग 16 हजार हैक्टेयर भूमि में खरीफ की फसलों की बिजाई का लक्ष्य रखा गया था जिससे बढ़ कर इन फसलों की बिजाई की गई है।
                                                               तय लक्ष्य के अनुसार धान की फसल 9 हजार हैक्टेयर में, ज्वार दो हजार हैक्टेयर में, बाजरा चार हजार हैक्टेयर में, गन्ना 650 हैक्टेयर में तथा समर मंूग की फसल 400 हैक्टेयर भूमि में बोई जानी थी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कृषि विभाग की देखरेख में इन फसलों की बिजाई के लिए सरकार की ओर से किसानों को उपलब्ध करवाए गए उन्नत किस्म के बीजों व आवश्यक रसायनिक उर्वरकों के फलस्वरूप जिले में खरीफ की अच्छी पैदावार होने की सम्भावना है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे फसलों में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरन्त अपने क्षेत्र के सम्बन्धित कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि वैज्ञानिक से सम्पर्क करके उचित सलाह लें।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुल्डोजर – ध्वस्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद :वौहरा स्कूल बल्लभगढ़ और लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नाबालिग नौकरानी की अपने मालिक के घर में हुई संदिग्ध परिस्थितों में मौत, परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का लगाया आरोप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x