Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: बहन के साथ नाजायज संबंध होने के शक में 15 वर्षीय फैजान की हत्या की गई थी, सनसनीखेज खुलासा, आरोपित पकड़ा गया -वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा एक के बाद एक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने किशोर फैजान की अरावली की पहाड़ी में ले जाकर हत्या करने के मामले में आरोपी फारुक को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहम्मद फारुख को शक था कि उसकी बहन की फैजान के साथ नाजायज संबंध है , इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मोहम्मद फारुख ने 15 वर्षीय फैजान की हत्या कर दी, और बड़खल क्षेत्र में अरावली के पहाड़ों के झाड़ियों में उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया। इस खबर में एसीपी क्राइम अमन यादव को सुन सकते है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इमरान निवासी बड़खल ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा फैजान गत 14 मार्च को जुम्मे की नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर आया था और उसके बाद घर नहीं पहुंचा, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, गत 15 मार्च को सुबह उसके बेटे फैजान की लाश गांव बड़खल की पहाड़ी में पड़ी मिली। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरंभ किया गया। इस मामले में एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि उनकी क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम मोहम्मद फारूक निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव बड़खल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वह फैजान के मकान के पास ही किराए पर रहता था,वह फैजान के घर आता जाता रहता था, फैजान उसको घर पर ना आने के लिए बोलता था, इसी बात को लेकर फैजान व उसका झगड़ा था,गत 14 मार्च को वह फैजान को अपने साथ बडखल गांव की पहाड़ी में ले गया, जहां पर उसने तेजधार हथियार घोंपकर, चोट मारकर फैजान की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। फारूक यहां गांव बड़खल में एक वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करता था। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना बारे पूछताछ की जाएगी।

Related posts

अरावली में बन रहे कचरा घर के विरोध में लोग केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शोवा इंडिया लिमिटेड जापानी कंपनी ने पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो को सौपी एक बुलेरो,थाना सैक्टर -58 को पेट्रोलिंग करेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भारतीय हिन्दू नववर्ष महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया, में नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने की शिरकत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x