Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण : रेनू भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि गत सांय डबुआ कॉलोनी में आत्मनिर्भर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहाकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण केंद्र बेहद अहम हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की बढोतरी के लिए समय समय पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी और महिलाओं को उनके समाज में पहचान दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि महिला ही समाज को सुधारने के लिए सबसे जरूरी कड़ी है। विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस केंद्र में अधिक से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :रोटरी क्लब तथा मिशन जागृति के ड्राइंग कम्पीटिशन में हजारों स्कूली बच्चों ने दिखाया अपनी हुनर

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों से सशक्तिकरण” पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर जाएं पन्ना प्रमुख: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x