Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव स्वास्थ्य

मेदांता हॉस्पिटल के मैनेजिंग निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान की फर्जी वीडियो बना सोशल मीडिया पर चिकित्सा सम्बन्धी गलत,केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: मेदांता हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉक्टर नरेश त्रेहान की वीडियो को एडिट करके चिकित्सा उपचार की गलत जानकारी रिकॉर्ड की गई है तथा रिकॉर्ड की गई उस फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा रही है, जिससे जनता को नुकसान हो रहा है। वायरल हो रही मनघड़न्त/फर्जी वीडियो एक गंभीर चिंता का विषय है। इस संबंध में थाना साइबर अपराध पूर्व , गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। और पुलिस के आल्हा अधिकारी ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 18 मार्च -2024 को थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में मेदांता हॉस्पिटल के एक पदाधिकारी ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि मेदांता हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉक्टर नरेश त्रेहान की वीडियो को एडिट करके चिकित्सा उपचार की गलत जानकारी रिकॉर्ड की गई है तथा रिकॉर्ड की गई उस फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा रही है, जिससे जनता को नुकसान हो रहा है। वायरल हो रही मनघड़न्त/फर्जी वीडियो एक गंभीर चिंता का विषय है और इसमें डॉक्टर नरेश त्रेहान को माध्यम बनाकर फर्जी तरह से चिकित्सा उपचार के झूठे/गलत वादे करते हुए भ्रामकता फैल रही है, जो लोगों में घबराहट और भ्रम पैदा करने की क्षमता रखती है। इस वीडियो के झांसे में आकर लोगों द्वारा गलत निर्णय भी लिए जा सकते है। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में धारा 419, 420 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पुलिस उपायुक्त,दक्षिण,साइबर गुरुग्राम सिद्धान्त जैन के निर्देशा नुसार, सहायक आयुक्त साइबर ,गुरुग्राम प्रियांशु दीवान की देखरेख में तथा निरीक्षक व प्रबंधक थाना साइबर अपराध , पूर्व गुरुग्राम सवित कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई है,जिनके द्वारा उपरोक्त मुकदमा की वारदात से सम्बंधित विभिन्न जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त मुकदमा से सम्बंधित जानकारियां एकत्रित करने उपरान्त उनका गहनता से अध्ययन किया जाएगा और उन्हें आधार बनाकर आरोपितों तक पहुँच कर गिरफ्तारी की जाएगी। मुकदमा में आरोपितों को काबू करने के लिए गठित की गई सभी अनुसंधान टीमों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है। उनका कहना हैं कि गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि जालसाज/साईबर ठग लोगों को गुमराह करके उन्हें गलत जानकारी देने के लिए किसी नामी/प्रभावी लोगों की वीडियो/फोटो/आवाज को विभिन्न सॉफ्टवेयर/एप्लिकेशन/AI के माध्यम से एडिट/मॉर्फ/मनघडंत बनाकर सोशल मीडिया पे वायरल करते है, जिससे लोग उनके द्वारा बनाई गई मनघड़ंत/फर्जी वीडियो/फोटो पर विश्वास करें और जालसाज उन्हें (लोगों) को आसानी से अपने झांसे में लेकर मुनाफा/ठगी कर सके। अतः आप सोशल मीडिया पर दी जाने वाली जानकारी की पूर्ण रूप से पुष्टि करें और जालसाज/साईबर ठगों के झांसे में ना आए। गुरुग्राम पुलिस सदैव 24X7 आपकी सेवा में तत्पर है।

Related posts

अवैध शराब से भरे कैंटर सहित 01 आरोपित को अपराध शाखा, सोहना, गुरूग्राम की टीम ने किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीव्र गर्मी से करें अपने और अपने परिवार की सुरक्षा, बरते सावधानियां : डीसी

Ajit Sinha

23 वर्षीय लड़के की बदले की भावना से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 नाबालिग लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x