Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पार्किंग ठेकेदारों की दबंगई, कार में ही बैठे बुज़ुर्ग दंपति को कार समेत, क्रेन से घसीटा-वीडियो वायरल-केस दर्ज।  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: आप कार में बैठे हो और अवैध पार्किंग से खड़े वाहनों को हटाने वाली क्रेन आपकी कार को उठा ले जाए यह संभव है… अगर आप ऐसा मानते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि नोएडा के सेक्टर- 50 में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें ठेकेदारों ने गाड़ी में बैठे हुए बुजुर्ग दंपती समेत गाड़ी को ही टोइंग कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग हरकत में आया है। ट्रैफिक विभाग ने जहां क्रेन सीज कर लिया है। वही नोएडा प्राधिकरण ने क्रेन स्क्रीन को चला रहे दो लोगों व कम्पनी मालिक के खिलाफ कोतवाली 49 में मुकदमा दर्ज करा दिया है और ठेके की कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि टोइंग करके ले जाई जा रही कार के भीतर दो बुजुर्ग बैठे है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस और नोएडा प्राधिकरण, दोनों ने कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पार्किंग और टोइंग की कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित की जाती है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद इस कृत में शामिल क्रेन को सीज कर दिया गया है।
वही नोएडा प्राधिकरण ने पार्किंग की व्यवस्था देखने वाली कंपनी एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन पर 50 हज़ार का जुर्माना सहित ब्लैक लिस्ट करने के संबंध में शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी के अधिकारी प्रवीण कुमार और अन्य दो स्टाफ अनुराग और विनीत के खिलाफ कोतवाली 49 में मुकदमा दर्ज कराया है प्राधिकरण का मानना है कि इस कंपनी के हरकत से उसकी छवि धूमिल हुई है।

Related posts

सोसायटी में मामूली बात पर खो रहे अपना आपा, लडकियां भी पीछे नहीं, गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी का वीडियो वायरल

Ajit Sinha

डिलीवरी वैन चालक ने चुराए 133 मोबाइल, हरियाणा पुलिस ने महज 4 घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट , 85 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:हड़ताल कर वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x