Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली

फेसबुक ने खोला राज, दो पत्नियों के बीच में फंसा पति.नाइट शिफ्ट का बनाता बहाना

एक शख्स ने दो शाद‍ियां की और नौ साल तक वह दोनों के साथ भी रहा. दोनों के बच्चे भी हुए. हैरत की बात है क‍ि दोनों पत्न‍ियों को इस बात का पता नौ साल बाद चला क‍ि उसके पत‍ि की दो शाद‍ियां हुई हैं. फेसबुक की वजह से इस बात का खुलासा हुआ. ये द‍िलचस्प मामला गुजरात के अहमदाबाद ज‍िले का है. गुजरात में रहने वाले एक शख्स ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी. ये बात घर वालों को पता चली तो उन्होंने इस शादी को नामंजूर कर द‍िया. इसके बाद पर‍िवार वालों ने सामाजिक रीति रिवाज से उसकी दूसरी शादी भी करवा दी.

परिवार के दबाव में शख्स ने दूसरी शादी कर ली और पिछले 9 साल से दोनों पत्नियों से रिश्ता भी बनाए रखा. इस र‍िश्ते से दूसरी पत्नी अनजान थी. इस बारे में उसे हाल ही में पता चला तो उसने महिला हेल्पलाइन-181 में शिकायत कर दी. इस तरह मामला उजागर हुआ.मामला उजागर होने के बाद पता चला क‍ि उस शख्स ने साल 2011 में लव मैरिज की थी. पहली पत्नी से युवक को ढाई साल का बेटा है. वहीं, दूसरी पत्नी का 5 साल का बेटा है.मह‍िला हेल्पलाइन के अफसरों को इस बात पर हैरत हुई क‍ि इतने द‍िनों तक ये मामला छ‍िपा कैसे रहा. उसने दोनों पत्नियों से पूछा कि इतने वक्त तक तुम्हें पता क्यों नहीं चला? दोनों ने बताया क‍ि पति एक के यहां दिन में और दूसरी के यहां रात में जाता था. कहता था कि नाइट शिफ्ट होती है.


दूसरी पत्नी ने शिकायत में कहा क‍ि मैंने फेसबुक पर पति के साथ एक लड़की की फोटो देखी थी. पूछा कि ये लड़की कौन है? तो पति ने कहा दोस्त है.ससुराल में बताया तो वे बोले क‍ि तुम्हें जो करना है,कर लो. दूसरी पत्नी ने बताया कि 15 दिन पहले बाजार में गई थी. सामने फेसबुक के फोटो वाली लड़की मिल गई.मैंने मौका मिलते ही पति का फोटो उसे दिखा कर पूछ लिया कि ये तुम्हारा कौन है? उसने जवाब दिया कि ये मेरा पति मैंने यह बात ससुराल में बताई तो उन्होंने धमकी दी कि हमें पता है. तुम्हें जो करना है कर लो. इसके बाद मैंने मामला दर्ज कराया. तब से पति घर नहीं आया है. है.

Related posts

प्रतिष्ठित ऑल आउट अल्ट्रा, गुड नाइट, गोदरेज हिट, गोदरेज सोप की नकली/डुप्ली केट निर्माण इकाई का भंडाफोड़: 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहर लाल के जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

सड़क किनारे जूते पॉलिश कर घर चलाते थे सनी, अब बने इंडियन आइडल 11 के विजेता,सभी जज हुए भावुक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!