Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

कांग्रेस और आप पार्टी का गठजोड़ है : नायब सिंह सैनी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अंदर खाते गठजोड़ है लेकिन पंजाब की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। सैनी आज पंजाब के लुधियाना जिला में स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में समागम को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का परस्पर अंदरखाते गठजोड़ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय दोनों पार्टियों अंदर खाते एक हो जाती हैं लेकिन हर बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है , इसमें पंजाब राज्य भी पीछे नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के वीरों का अहम योगदान रहा है।  उन्होंने जिस देश एवं प्रदेश के सपने देखे थे उनको पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब विकास के मामले में पहले भी नंबर वन प्रदेश रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से इस प्रदेश में ऐसी राजनीति रही कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया गया। विकास के मामले में भी  पंजाब पिछड़ गया। लेकिन ,अब पंजाब की जनता कांग्रेस और आप पार्टी के अंदरूनी समझौते को समझ चुकी है , इसलिए इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा की नीतियों पर विश्वास करने का निर्णय ले लिया है। इसके बाद पंजाब भी फिर से मोदी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Related posts

फरीदाबाद: जीएसटी निरीक्षक सुमित्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज दूसरी बार 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने सभी डीसी, सीपी, एसपी को कहा, हाई अलर्ट  में राज्य में कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में न बिगड़े।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल बुधवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x