Athrav – Online News Portal
हरियाणा

करनाल को मिले 3 नए पुलिस थाने, भूतपूर्व सैनिक व बेटियों ने किया उद्घाटन,थानों की कुल संख्या 16 हुई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: करनाल जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से तीन नए पुलिस थाने खोले गए हैं। बेटियों व एक भूतपूर्व सैनिक द्वारा इन नए पुलिस थानों के उद्घाटन के साथ अब जिले में पुलिस स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिन नए पुलिस थानों का उद्घाटन किया गया है उनमे निगदू, सेक्टर 32-33 और रामनगर थाना शामिल हैं। निगदू पुलिस स्टेशन का उद्घाटन भूतपूर्व सैनिक श्री पूरनचंद और गांव हैबदपुर की बेटी सुश्री नेहा ने पुलिस अधीक्षक इंद्री, श्री रणधीर सिंह की उपस्थिति में किया। पूरनचंद 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में षामिल रहे।



इसी प्रकार, सेक्टर 32-33 पुलिस स्टेशन का उद्घाटन जिले में बारहवीं कक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने वाली सुश्री सलोनी द्वारा किया गया, जबकि रामनगर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन उप पुलिस अधीक्षक, सिटी करनाल बलजिंदर सिंह ने किया।प्रभावी पुलिसिंग के लिए सभी नए पुलिस थानों में पर्याप्त कर्मी व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पहले ये पुलिस चैकियों के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए थानों की स्थापना से जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा होगी और कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
000

Related posts

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में लोकसभा उम्मीदवार मोहनलाल के पक्ष में संकल्प रैली में कांग्रेस पर हमला किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के नाम दर्ज हुआ प्रदेश की सबसे महँगी व सबसे विफल रैली का कीर्तिमान: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार-ज्ञानचंद गुप्ता।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!