Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और इंटरस्टेट गैंग के लुटेरे के साथ हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा जोन के थाना 58 पुलिस और इंटरस्टेट गैंग के लुटेरे के साथ देर रात हुई मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.  उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी पहचान सुभाष नेगी पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है. एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना 58 की पुलिस टीम खोडा तिराहा नोएडा के पास चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार वहां से गुजरा, उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर से डी पार्क सेक्टर 62 के पास घेर लिया.अपने आप को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. एडीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपित  शातिर किस्म का बदमाश है,  जो विभिन्न जनपदों में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता था.उसके पास से बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी की थी,  इसके अलावा उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.सुभाष नेगी थाना 58, थाना सेक्टर 24, सूरजपुर, खोड़ा गाजियाबाद से लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है.  उसके ऊपर विभिन्न जनपदों  में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज राबिया की हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू, बाइक, मोबाइल फोन किया बरामद

Ajit Sinha

नए सीपी राकेश बोले, अपराधी अपना दशा और दिशा दोनों ही बदल लें, वरना उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

Ajit Sinha

13 वर्ष की उम्र में धमकी भरा ई-मेल दिल्ली से टोरंटो जाने वाली उड़ान में बम होने की फर्जी खबर देने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x