Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तेज रफ्तार का कहर, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं,एक दर्जन बच्चे घायल।  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर आज सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब दो निजी स्कूलों की बसें आपस में टकरा गईं। यह दर्दनाक हादसा जीजस मैरी स्कूल और रामाज्ञा पब्लिक स्कूल की बसों के बीच हुआ। हादसे में जीजस मैरी स्कूल की बस में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों के परिजनों के अनुसार, हादसा बेहद भीषण था। घायल बच्चों के दादा, जे पी मित्तल ने बताया कि उनके दो पोते भी इस बस में सवार थे। उन्होंने कहा, जीजस मैरी स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए साइड में जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस (रामाज्ञा पब्लिक स्कूल) ने बेहद तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बच्चों के डरे-सहमे परिजन भी अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर किनारे किया ताकि यातायात बाधित न हो और कोई अन्य दुर्घटना न घटे।

Related posts

जनस्वास्थ्य विभाग का एसडीओ 16 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 4,50,000/-रूपए रिश्वत मामले में एसडीएम कार्यालय के तत्कालीन स्टेनो को जो पकड़वाएगा 10000 रूपए इनाम पाएगा।

Ajit Sinha

महिला की फोटो-वीडियो को AI पर मॉर्फ कर आपत्तिजनक-न्यूड बना, उसी के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x