Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के नवनियुक्त डीसी उत्तम सिंह ने संभाला कार्यभार, वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के नवनियुक्त डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल और डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।डीसी उत्तम सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने लोहारू, महेंद्रगढ़ और कोसली में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा पंचकूला, हिसार, झज्जर, सिरसा और पलवल में एडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं हिसार और करनाल जिलों में डीसी के रूप में उनका प्रशासनिक अनुभव रहा है। उत्तम सिंह ने  अजय कुमार की जगह पदभार संभाला है। अजय कुमार अब हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के उप प्रधान सचिव-II के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। 

Related posts

वोटर हेल्पलाइन एप व गरुड़ एप का लाभ उठाएं जिलावासी व बीएलओ: डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रिश्वतखोर जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चुनाव प्रक्रिया को देखने और समझने, 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल गुरूग्राम पधारा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x