Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

कॉलेज छात्रा यौन शोषण के मामले में दूसरा आरोपी लैब असिस्टेंट को क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सरकारी महिला कॉलेज की छात्राओं से यौन शोषण के मामले में क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । इससे पहले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका हैं,जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा हैं। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाना सेक्टर -16 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।



पुलिस के मुताबिक सरकारी महिला कॉलेज में एडमिशन के नाम पर कॉलेज के स्टाफों के द्वारा छात्राओं के साथ यौन शोषण खेल पिछले कई सालों से खेला जा रहा था जिस का खुलासा पिछले दिनों कॉलेज की एक छात्रा ने किया था। इसके बाद शासन -प्रशासन के लोग हरकत आए और महिला थाना सेक्टर-16 में छात्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल तीन लोग आरोपी हैं जिनमें से कॉलेज के एक चपरासी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका हैं और आज क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने लेब असिस्टेंट जगदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं ,जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को दिया समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत ने आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना की जनता को समर्पित

Ajit Sinha

फरीदाबाद:74-वर्षीय मरीज की जीवनघातक सिस्ट की सफल सर्जरी, यह सिस्ट साइनस से मस्तिष्क और आंखों तक बढ़ चुकी थी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!