Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति त्वरित रूप से हुई बहाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:पीजीसीआईएल सेक्टर-72 की 220 केवी दोनों सर्किटों में तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुग्राम के कई विद्युत सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों सर्किट का सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 तथा मारुति क्षेत्र के सब-स्टेशनों की आपूर्ति बाधित हुई।बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, एक सर्किट को लगभग आधे घंटे के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। रैपिड मेट्रो सेवा भी सायं लगभग 7:50 बजे से 8:25 बजे तक, करीब 35 मिनट प्रभावित रही, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।शुरुआत में एक ही सर्किट पर लोड संचालित होने के कारण कुछ क्षेत्रों में एहतियातन बिजली कटौती लागू की गई थी। हालांकि, निगम अधिकारियों एवं तकनीकी टीमों के त्वरित प्रयासों से रात 10:10 बजे तक पीजीसीआईएल सेक्टर-72 के दोनों 220 केवी सर्किटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई।डीएचबीवीएन एवं एचवीपीएन की टीमों ने लगातार समन्वय बनाकर कार्य किया तथा प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Related posts

आईपीएस आयूब यादव के पिता नरेंद्र सिंह मुख्य सिपाही के पद से प्रमोट होकर बने एएसआई।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में कोरोना के 2099 नए मरीज आए, गुरुग्राम में 604 व फरीदाबाद में 237 केस हैं।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x