Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एसी मैकेनिक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की पुलिस चौकी सेक्टर- 3 की टीम ने आज ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए एक आरोपित  को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित  का नाम सचिन है जो बल्लभगढ़ के सेक्टर- 3 का रहने वाला है और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। पुलिस द्वारा आरोपित को शिकायतकर्ता संदीप की शिकायत पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।दरअसल शिकायतकर्ता संदीप को ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त आवश्यकता थी इसलिए उसने आरोपित से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की जिसके लिए उसने संदीप से 45 हजार रुपए मांगे।

संदीप के लिए 6 से 8 हजार रुपए के सिलेंडर के लिए 45000 रुपए देना बहुत मुश्किल था परंतु ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग के चलते उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। इसलिए उसने आरोपित  को 45 हजार रुपए दे दिए जिसकी एवज में आरोपित ने संदीप को ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए उसके घर के पास स्थित कम्युनिटी सेंटर में बुलाया।पैसे देने के पश्चात संदीप को एहसास हुआ कि इस प्रवृत्ति के लोग इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों से ठगी करने से बाज नहीं आ रहे इसलिए उसको सबक सिखाने के उद्देश्य से संदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिस पर पुलिस चौकी सेक्टर- 3 प्रभारी उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह अपनी टीम को लेकर संदीप द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। जब आरोपित  सिलेंडर लेकर बताए गए स्थान पर आया तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपित  के घर से 45 हजार रुपए भी बरामद कर लिए जो संदीप ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए उसे दिए थे। आरोपित के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने,आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत थाना सेक्ट- 7 में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 का निवासी है और एसी  रिपेयरिंग का काम करता है। एसी रिपेयरिंग में भी उसी ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग होता है जो कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा हेतु उपयोग में लिया जा रहा है। उसने बताया कि पैसो के लालच के चलते उसने इस सिलेंडर की कालाबाजारी करने की कोशिश की थी परंतु पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:दुर्लभ किस्म के एब्डॉमिनल एलिफेंटियासिस से पीड़ित 63-वर्षीय महिला रोगी का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में हुआ सफल उपचार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 235 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे के साथ एक आरोपित को क्राइम ब्रांच, सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x