Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता बुधवार को विधिवत प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगी। पदभार ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में पूरे प्रदेश भर के  कार्यकर्ताओं पहुंचेंगे और अपनी नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई देंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी के अनुसार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
अरविंद सैनी ने बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र नागर,संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़़ एवं राज्य के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के दायित्व ग्रहण समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों से अनेक कार्यकर्ता पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही पंचकूला पहुंच गए।अरविंद सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बधाई देने के लिए उनके पानीपत स्थिति निवास पर भी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

Related posts

कार्यकारिणी में दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र और नया सिम्बल

Ajit Sinha

कांग्रेस: मोदी सरकार जान ले कि ‘‘जश्न मनाने से जख्म नहीं भरेंगे’’- सुने रणदीप सिंह सुरजेवाला को इस वीडियो में।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: ओबीसी समाज के 27 नए मंत्रियों के सम्मान समारोह में बोले जे पी नड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x