Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

38 वर्षीय युवक की एयर गन/पाइप से हवा भरकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
थाना खिड़की दौला, गुरुग्राम इलाके में मंगलवार को एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले दूसरे युवक के गुदा में एयर गन/ पाइप से हवा भर कर हत्या कर दी, मरने वाले युवक का नाम हरविंदर उम्र 38 वर्ष है। इस मामले में थाना खिड़की दौला , गुरुग्राम संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आज बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम नरेश कुमार उम्र 40 वर्ष है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना प्राप्त हुई कि हरविंदर नामक व्यक्ति लड़ाई- झगड़े में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया तथा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई हरविंदर उम्र-38 वर्ष निवासी अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) सेक्टर-82A,गुरुग्राम में एक वर्कशॉप पर काम करता था। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वर्कशॉप में ही कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने उसके भाई के गुदा में एयर गन/पाइप डालकर हवा भर दी जिससे उसके  भाई की तबियत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए आरोपित  को आज बुधवार को रामपुरा से काबू किया। आरोपित की पहचान नरेश कुमार (उम्र-40 वर्ष) निवासी खेडली गुर्जर जिला डींग (राजस्थान) के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक हरविंद्र व आरोपित  नरेश एक वर्कशॉप में काम करते थे। दिनांक 07.04.2026 को मृतक हरविंद्र व आरोपित नरेश की मजाक-मजाक में आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपित  ने एयर गन मृतक के गुदा में डालकर हवा भर दी जिससे हरविंद्र की मृत्यु हो गई।

मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट 17 के साथ बदमाश की हुई मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान बाल -बाल बचे,बदमाश को लगी गोली।

Ajit Sinha

शराब के खर्चे को लेकर हुए झगड़े में कंपनी मालिक के साढ़ू के लड़के और उसके भतीजे को जान से खत्म करने के इरादे से पीटा, एक आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

बर्थ-डे पार्टी में लड़की को ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर क्षेत्र में सनसनी फ़ैलाने वाले तीनों लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x